खेसारी लाल यादव का गाना ‘बोन्धु तीन दिन 2.0’ रिलीज, जानिये इसकी खास बातें

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘बोन्धु तीन दिन 2.0’ सारेगाम हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 October 2022, 6:50 PM IST
google-preferred

कोलकाता: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' सारेगाम हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है।

'बोन्धु तीन दिन 2.0' गाने को भोजपुरी और बंगाली ऑडियंस का भी प्यार मिल रहा है। खेसारीलाल यादव ने कहा कि बंगाल और बिहार का एक दूसरे से अन्योनाश्रय संबंध रहा है, जिसे समर्पित हमारा यह गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' है। हमारा गाना रिलीज हो चुका है और यह खूब सुना भी जा रहा है।

यह भोजपुरी और बांग्ला भाषा के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कुछ नया करने की सोचता हूं। अब तक बंगाल के लोगों के साथ कई फिल्म की थी। यहां शूट किया था।

लेकिन जब सारेगामा हम भोजपुरी ने मुझे ये मौका दिया कि हम संगीत के माध्यम से दोनों संस्कृति के बीच सेतु बनाएं, तो मुझे लगा ये बेहतरीन होगा। और हमने किया। गाना आपके सामने है, आप इसे देखें और हमें अपनी प्रतिक्रिया दें।

सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' को हमने एक प्रयोग के तौर पर बनाया,जो सफल रहा है। सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा संगीत को नए नजरिए और रोचक प्रस्तुति के साथ गाने लेकर आने में विश्वास रखता है।

हमने यहां दो लोकप्रिय भाषा भोजपुरी और बांग्ला में संगीत का समागम करने का प्रयोग किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके बाद हम आगे भी ऐसे गाने लेकर आएंगे, जो हमारी संगीत के विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी। (वार्ता)

Published : 
  • 4 October 2022, 6:50 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement