हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल अपने पिता हीमैन धर्मेन्द्र पर डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। धर्मेंद्र के जीवन पर एक किताब और डॉक्यूमेंट्री बनने वाली है। सनी देओल इन दिनों पिता धर्मेंद्र की जिंदगी पर बन रही किताब और डॉक्यू-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र पर एक किताब भी लिखी जा रही है जिसमें उनके बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने तक के उनके सभी किस्से और कहानी पढ़ने को मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: ..तो रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आयेंगे अक्षय कुमार
फिल्म के टीम में लेखकों, कैमरा चालक दल और अन्य तकनीशियनों को शामिल कर अंतिम रूप दे दिया गया है और उन्होंने पिछले आठ दशकों में धर्मेंद्र के जीवन को समाहित करने वाले डॉक्यू-ड्रामा पर काम शुरू कर दिया है। साथ ही एक टीम उनकी किताब पर काम कर रही है जिसमें उनके उपाख्यानों और उनके फिल्म सेट और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी यादें शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट बोली-इस मूवी के सीक्वल में काम करना सपना सच होने जैसा
सनी देओल ने कहा हां पिताजी के जीवन पर एक डॉक्यू-ड्रामा और एक पुस्तक पर काम किया जा रहा है। उन्हें अपनी फिल्मों के बारे में छोटी से छोटी बात, उनके जीवन के दौरान मिले लोग और फिल्म स्टार बनने के लिए मुंबई आने से पहले पंजाब में गुजारे अपने जीवन के बारे में सब याद है। एक टीम उनसे बात कर रही है और दूसरों लोग भी उनकी यात्रा को लिखने के लिए उनसे जुड़े हुए हैं।
Published : 4 December 2018, 6:00 PM IST
No related posts found.