हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गये। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
रणबीर कपूर के करियर की यह पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। रणबीर कपूर ने अपने करियर में ज्यादातर सिंपल किरदार ही अदा किए हैं, जिनमें उनकी छवि एक चॉकलेटी या चुलबुले मस्तमौला लड़के की रही है,लेकिन अब वह एक्शन हीरों की छवि बनाने को तैयार हैं।
फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर को इस बात का दुख है कि उनके पिता ऋषि कपूर यह फिल्म देखने के लिए इस दुनिया में जीवित नहीं हैं। (वार्ता)
Published : 24 June 2022, 1:28 PM IST
No related posts found.