Site icon Hindi Dynamite News

Mumbai: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज, बढ़ी दोनों की आफतें, जानिये पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद दोनों नई मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये क्या है पूरा मामला
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Mumbai: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज, बढ़ी दोनों की आफतें, जानिये पूरा मामला

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा फिर नई मुश्किलों में फंस गये हैं। बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा खिलाफ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने नितिन बराई नाम के एक शख्स की शिकायत पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

इस मामले नितिन बराई नाम के शिकायतकर्ता ने बांद्रा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था की जुलाई 2014 से लेकर अबतक मेसर्स एसएफ़एल प्राइवेट  कंपनी के डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, काशिफ़ खान, दर्शित शाह और इनके साथियों ने बराई के साथ चिटिंग की है। शिकायत में नितिन बरई ने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। 

बराई ने पुलिस को बताया की उसे कहा गया की अगर वो उनकी (शिल्पा-राज) कंपनी की फ्रेंचाइज़ी लेगा और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोला तो बहुत बड़ा फ़ायदा होगा। बराई को इसके बाद 1 करोड़ 59 लाख 27 हज़ार रुपए का निवेश करने लगाया गया, इसके बाद बराई के पैसों को आरोपियों ने अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल किया और जब इसने अपने पैसे वापस मांगे तो इसे धमकी दी गई। 

नितिन बरई की शिकायतों के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है माना जा रहा है कि  जल्द शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पैसों की धोखाधड़ी को लेकर पूछताछ की जा सकती है। 

Exit mobile version