Mumbai Local: मुंबई में लोकल ट्रेन की सवारी से अभी भी आम नागरिक वंचित, आखिर कब मिलेगी इजाजात

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर करने से अभी भी आम लोग वंचित है। जिसकी वजह से आम नागरिकों को दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

Updated : 7 November 2020, 4:49 PM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें 20 अक्टूबर से महिलाओं के लिए शुरू कर दी गई हैं। महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध करने पर रेलवे बोर्ड ने लोकल ट्रेन में सभी महिलाओं को यात्रा करने की मंजूरी दे दी है। भारतीय रेलवे की इस सुविधा से महिलाएं लोकल ट्रेनों के जरिए निर्धारित  समय पर अपने ऑफिस या काम पर आ जा रही है।

मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा से अभी भी आम नागरिक वंचित

वहीं मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा से अभी भी आम नागरिक वंचित हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही आम नागरिकों के लिए भी यह सेवा शुरू की जा सकती है। बता दें कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर आम लोगों को ट्रेन में सफर करने की मंजूरी देने की अपील की है। लेकिन रेल मंत्रालय का इस पर कोई फैसला नहीं आया है, जिसकी वजह से आम नागरिकों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। 

लॉकडाउन के कारण मुंबई में लोकल ट्रेनों की सेवाएं कर दी गई थी बंद

लोगों के मन में अभी भी यह सवाल है कि आखिर आम आदमी को मुंबई की लाइफ लाइन में सफर की इजाजत कब मिलेगी। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बाद हुए लॉकडाउन के कारण मुंबई में लोकल ट्रेनों की सेवाएं निलंबित कर दी गई थी। इसके बाद 20 अक्टूबर से महिलाओं और 27 अक्टूबर से वकीलों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी गई।

Published : 
  • 7 November 2020, 4:49 PM IST

Related News

No related posts found.