

भारत की सुप्रसिद्ध सिंगर स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। लता दीदी के अनंत सफर पर जाने से देश में शोक की लहर है। मुंबई में लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिये लोगों का भारी हुजूम उमड़ रहा है। पूरी रिपोर्ट
मुंबई: भारत की सुप्रसिद्ध सिंगर स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। लता दीदी के अनंत सफर पर जाने से देश में शोक की लहर है। मुंबई में लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिये लोगों का भारी हुजूम उमड़ रहा है। लता मंगेशकर अपने अंतिम सफर पर निकल गई हैं और उनके लाखों चाहने वाले भी आंखों में आसूं लिये लता दीदी को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शाम 6 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिये शिवाजी पार्क लेकर जाया जा रहा है रास्ते भर में लोग लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं और जगह-जगह फूल बरसाये जा रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।
कोविड प्रोटोकॉल के साथ. शाम साढ़े 6 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और वह हमेशा के लिए पांच तत्वों में विलीन हो जाएंगी।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन (Passes Away) हो गया है। वह कोरोना की जंग हार गईं हैं।
लता दी पिछले लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं और मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। लता दीदी के निधन की खबर से लाखों लोग मायूस हैं। मनोरंजन की दुनिया में सन्नाटा पसर गया है।
लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाईं गईं थीं, जिसके बाद से वह अस्पताल में थीं। डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में रखा ता। दो दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था लेकिन जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता दीदी को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था। आखिरकार उन्होंने दुनिया का अलविदा कह दिया।