रिया कपूर के साथ फिर काम करने को लेकर उत्साहित है करीना कपूर

अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर से निर्माता रिया कपूर की फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 28 August 2022, 1:25 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर से निर्माता रिया कपूर की फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित है।वर्ष 2018 में प्रदर्शित रिया कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर ने काम किया था।

यह भी पढ़ें: एक्टर सुनील शेट्टी ने जताया दुख, कहा- इस समय सबसे बुरे दौर में है बॉलीवुड

इस फिल्म में करीना के अलावा स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। करीना कपूर एक बार फिर से रिया कपूर के साथ काम करने जा रही है।करीना कपूर ने कहा, “रिया के साथ फिर से काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान होगी।

यह भी पढ़ें: राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, 15 दिन बाद आया होश

मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है, वो सच में बहुत मजेदार है। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मेरे अलावा दो और अभिनेत्री नजर आएंगी। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोल सकती क्योंकि रिया जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगी।

यह फिल्म पावरफुल महिलाओं के बारे में है। हम इस फिल्म की शूटिंग भी इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में स्टार्ट करेंगे।(वार्ता)

Published : 
  • 28 August 2022, 1:25 PM IST

Related News

No related posts found.