Site icon Hindi Dynamite News

Bharti Singh: ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

ड्रग केस में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार की गयी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। डाइनामाइट न्यूज में पढिये, इस केस से जुड़ा ताजा अपडेट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bharti Singh: ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

मुंबई: एनसीबी टीम द्वारा ड्रग केस में गिरफ्तार की गयी बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को आखिरकार अदालत से जमानत मिल गई है। गिरफ्तारी के बाद कल दोनों का मेडिकल कराया गया था। जिसके बाद दोनों को कल ही अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जिसके खिलाफ उन्होंने बेल की अर्जी दाखिल की थी।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को किला कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया गया। एनसीबी ने कोर्ट से भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई। ड्रग्स केस में घंटों की छापामारी और तलाशी के बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी। भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर भी छापेमारी की गयी थी। इस दौरान जांच एजेंसी को उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हर्ष को लंबी पूछताछ के बाद कल सुबह गिरफ्तार किया गया। इस दंपती ने गांजा सेवन की बात स्वीकार किया है। 
 

Exit mobile version