Site icon Hindi Dynamite News

महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, कई जगहों पर सर्च अभियान

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा लगाये गये वसूली के आरोपों को लेकर सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पढिये डाइनामाइनट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, कई जगहों पर सर्च अभियान

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई ने अनिल देशमुख समेत कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की ली है। सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज किये जाने के बाद अनिल देशमुख के घर समेत संबंधित लोगों के कुछ ठिकानों पर सीबीआई द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  

सीबीआई ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए कथित 100 करोड़ की वसूली समेत अन्य भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े एक मामले में जांच ऐजेंसी ने अनिल देशमुख के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई को इस जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

बता दें कि हाई कोर्ट ने एजेंसी को यह तय करने के लिए 15 दिन का समय दिया था कि भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जा सकता है या नहीं। मामला दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने शनिवार को कई जगहों पर छापेमारी की।

इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर 14 अप्रैल को सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संदर्भ में प्रारंभिक जांच के तहत बुधवार को उनसे आठ घंटे पूछताछ की थी। देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। 

Exit mobile version