हिंदी
मुंबई: शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 927.41 अंक की लंबी छलांग लगाकर 58,162.74 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 308.15 अंक की बढ़त के साथ 17,322.30 अंक पर खुला।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 268.91 अंक चढ़कर 25,009.84 और स्मॉलकैप सूचकांक 254.44 अंकों की वृद्धि के साथ 28,774.99 अंक पर खुला।
यह भी पढ़ें: जानिये, शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत से जुड़ा ये अपडेट
उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 390.58 अंक उतरकर 57235.33 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.25 अंक टूटकर 17014.35 अंक पर रहा था।(वार्ता)
Published : 14 October 2022, 1:20 PM IST
No related posts found.