हिंदी
मुंबई: शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआता हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 113.17 अंक घटकर 57,512.74 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.25 अंक टूटकर 17,087.35 अंक पर खुला।
यह भी पढ़ें: जानिये, शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत से जुड़ा ये अपडेट
इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 17.46 अंक गिरकर 24,904.48 और स्मॉलकैप सूचकांक 19.58 अंकों की वृद्धि के साथ 28,670.58 अंक पर खुला।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरू हुआ कारोबार, जानिये ये अपडेट
उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 478.59 अंक बढ़कर 57625.91 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 140.05 अंक उठकर 17123.60 अंक पर रहा था। (वार्ता)
Published : 13 October 2022, 11:51 AM IST
No related posts found.