हिंदी
मुंबई: शेयर बाजार में बीते सप्ताह रही तेजी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कारोबार की शुरुआत में भी बरकरार रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 252.85 अंक उठकर 57,823.10 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 84.95 अंक चढ़कर 17,243.20 अंक पर खुला।
यह भी पढ़ें: जानिये शेयर बाजार का ताजा हाल, कैसे हुई कारोबार की शुरूआत
हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 127.99 अंक की बढ़त के साथ 24,178.89 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 155.46 अंक के उछाल के साथ 27,211.84 अंक पर खुला।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में बढ़त के साथ इस तरह हुई कारोबार की शुरूआत
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 712.46 अंक की उड़ान भरकर 29 अप्रैल के उच्चतम स्तर 57 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 57570.25 अंक पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 228.65 अंक उछलकर 17 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 17158.25 अंक पर रहा था। (वार्ता)
Published : 1 August 2022, 3:52 PM IST
Topics : निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बीएसई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज मिडकैप मुंबई शेयर बाज़ार सूचकांक स्मॉलकैप
No related posts found.