
मुंबई: बालीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं। आनंद एल रॉय की फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर बड़ा हादसा हुआ। हादसे में शाहरुख घायल हो गए। शाहरुख को काफी चोट आई है।
खबरों के मुताबिक फिल्म सेट की छत का अधिकतर हिस्सा नीचे आ गिरा, जिसमें शाहरुख के साथ दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद शूटिंग को दो दिन के लिए टाल दिया गया है। फिल्म में शाहरूख के साथ कैटरीना और अनुष्का शर्मा की जोड़ी देखने को मिलेगी।
फिल्म के बारे में
फिल्म में शाहरूख के साथ कैटरीना और अनुष्का शर्मा की जोड़ी देखने को मिलेगी। आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में दिखेंगे।
फिल्म के टाइटल में सस्पेंस
फिल्म के टाइटल को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। खबर है कि प्रोडक्शन हाउस फिल्म के लिए एक ऐसे टाइटल की तलाश कर रहा है जो फिल्म की कहानी से रिलेट हो सके। 'तनु वेड्स मनु' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके आनंद की यह फिल्म अगले साल दीवाली या दिसम्बर में रिलीज हो सकती है।
Published : 31 May 2017, 12:58 PM IST
Topics : bollywood DN Entertainment entertainment आनंद एल राय एक्टर फिल्म बालीवुड शाहरुख खान शूटिंग हादसा