
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को नौसेना की एक जहाज के एलीफेंटा द्वीप जा रहे एक यात्री नाव से टकराने से बड़ी दुर्घटना हुई। हादसे में 3 नौ सेना के जवान सहित 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मामले में नौसेना के नाव चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 'नीलकमल' नामक नाव करंजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में जीवित बचे लोगों ने बताया कि उनके पास लाइफ जैकेट नहीं थी।
दर्दनाक हादसे की आपबीती बताते हुए उन्होंने कहा कि नाव पर किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी। टक्कर के बाद हमने कई लोगों को पानी से बाहर निकाला और नाव पर चढ़ाया। करीब 20 से 25 मिनट बाद नौसेना ने हमें बचाया, लेकिन तब तक हम अपने लोगों को खो चुके थे।
जानकारी के अनुसार नौका में लगभग 110 लोग सवार थे, हालांकि सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह नौका मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, जब करीब शाम 4 बजे एक छोटी नाव उससे टकरा गई और इसके बाद नौका पलट गई।
भारतीय नौसेना ने बताया कि आज दोपहर को नौसेना के एक जहाज ने इंजन परीक्षण के दौरान इंजन में आई खराबी की वजह से मुंबई बंदरगाह में अपना नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से जहाज एक यात्री नाव से जा टकराया, जो बाद में पलट गई।
हादसे में मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह शेखावत (नौसेना); 2) प्रवीण शर्मा (एनएडी नाव पर कार्यकर्ता); 3) मंगेश (एनएडी नाव पर कार्यकर्ता); 4) मोहम्मद रेहान क़ुरैशी (यात्री नाव); 5) राकेश नानाजी अहिरे (यात्री नाव); 6) सफियाना पठान; 7) माही पावरा (उम्र 3); 8) अक्षता राकेश अहिरे; 9) मिठू राकेश अहिरे (उम्र 8) और 10) दीपक हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की एलान किया है।
Published : 19 December 2024, 9:32 AM IST
Topics : Boat Accident DynamiteNews Eyewitnesses Gateway of India HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Mumbai Revelation