
मुंबई: नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई क्रूज केस में आर्यन खान को क्लीनचिट दे दी है। एनसीबी ने शुक्रवार को मुंबई कोर्ट में इस मामले में चार्जशीट पेश की, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीनचिट दे दी गई। इस मामले में अब समीर वानखेड़े पर एक्शन हो सकता है।
एनसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। चार्जीशीट में आर्यन खान का नाम नहीं है। आर्यन खान को क्लीनचिट मिलने को लेकर एनसीबी के डीजी एस एन प्रधान ने माना है कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई है।
बता दें कि समीर वानखेड़े उस वक्त इस मामले में जांच अधिकारी थे।
Published : 27 May 2022, 4:51 PM IST
Topics : Aryan Khan Mumbai NCB आर्यन खान एनसीबी क्रूज केस मुंबई समीर वानखेड़े