Entertainment: आलिया भट्ट को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित, मिला ये अवार्ड

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 September 2022, 12:20 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में है।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो', जानिये इस फिल्म की खास बातें

इस बीच आलिया को भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए प्रियदर्शनी अकादमी ने स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया है।गैर-लाभकारी सामाजिक-सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन, प्रियदर्शनी अकादमी की 38वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान आलिया को यह सम्मान दिया गया है।

यह भी पढ़ें: इस फिल्म में इंदिरा गांधी के रूप में नजर आएंगी कंगना रनौत, बचपन की फोटो शेयर कर कही ये बातें

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा, “स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आभारी हूं। सभी को धन्यवाद।(वार्ता)

Published : 
  • 21 September 2022, 12:20 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement