भाजपा की प्रचंड लहर के वावजूद जीते बाहुबली मुख्तार अंसारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर के बीच मुख्तार अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की लाज बचा ली।

Updated : 12 March 2017, 12:11 PM IST
google-preferred

मऊ:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर के बीच मुख्तार अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की लाज बचा ली। बाहुबली मुख्तार अंसारी ने लगातार पांचवी बार मऊ सदर से जीत हासिल की।

मऊ के चार सीटों में से भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा कर लिया है। मऊ सदर से बसपा के मुख्तार अंसारी ने 97199 मत, भासपा-भाजपा गठबंधन के महेंद्र राजभर 89743 मत, सपा के अल्ताफ अंसारी ने 70219 मत प्राप्त किया। इस प्रकार मुख्तार अंसारी ने भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र राजभर को 7456 मतों से पराजित कर दिया।

वहीं घोसी विधानसभा से भाजपा के फागू चौहान 88298, बसपा के अब्बास अंसारी 81295, सपा के सुधाकर सिंह को 59256 मत पड़े। यहां भाजपा के फागू चौहान ने बसपा के अब्बास अंसारी को 7003 मतों से हरा दिया। 

मधुबन विधानसभा से भाजपा के दारा चौहान 86238 मत, सपा-कांग्रेस गठबंधन के अमरेश चंद्र पांडेय 56823, बसपा के उमेश चंद्र पांडेय को 54803 मत मिले। दारा चौहान ने कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमरेश चंद्र पांडेय को 29415 मतों से पराजित किया। 

मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से भाजपा के श्रीराम सोनकर ने बसपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार को 538 मतों से हराया।  (आईएएनएस)

Published : 
  • 12 March 2017, 12:11 PM IST

Related News

No related posts found.