हिंदी
मंगलुरु: मार्शल द्वीप के ध्वज वाला ‘एमएस नौटिका’ जहाज 501 यात्रियों और चालक दल के 395 सदस्यों के साथ मंगलुरु के बंदरगाह पर पहुंचा। न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी ने शनिवार को कहा कि इस मौसम के दौरान बंदरगाह पर आने वाला यह तीसरा विदेशी जहाज है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 180.5 मीटर की कुल लंबाई और 30,277 टन की वहन क्षमता वाला जहाज शुक्रवार सुबह आठ बजे बंदरगाह पर पहुंचा। जहाज मुंबई और मोरमुगाओ बंदरगाहों से रवाना हुआ था। जहाज को बंदरगाह पर बर्थ संख्या चार पर खड़ा किया गया है।
मंगलुरु के बैंड वादकों और अन्य कलाकारों ने पर्यटकों का स्वागत किया।
मंगलुरु और उसके आसपास के स्थानों की यात्रा के लिए वाहनों पर सवार होने से पहले, आगंतुकों को मेडिकल स्क्रीनिंग और आव्रजन तथा सीमा शुल्क काउंटर से गुजरना पड़ा।
पर्यटकों ने पुराने सेंट अलॉयसियस चैपल, गोकर्णनाथेश्वर मंदिर और करकला गोमतेश्वर मंदिर सहित अन्य स्थानों का दौरा किया। उन्होंने शहर के स्थानीय बाजार में भी समय बिताया। जहाज शाम पांच बजे अपने अगले गंतव्य कोचीन बंदरगाह के लिए रवाना होगा।
Published : 16 December 2023, 5:15 PM IST
No related posts found.
No related posts found.