हिंदी
नई दिल्ली: विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का बोलबाला हमेशा से ही चलता आ रहा है। वहीं अब आईपीएल में धोनी के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के साथ विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालने वाले धोनी सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड बनाने से एक कदम दूर हैं।
यह भी पढ़ें:महान खिलाड़ी मार्क वॉ ने बताया कैसे जीत सकते है विराट कोहली आईपीएल
बैंगलोर के मुकाबले में मुरुगन अश्विन को स्टंप आउट कर इंडियन प्रीमियर लीग में अपना 32वां शिकार बनाया था। इस एक स्टंपिंग के साथ ही वह रॉबिन उथप्पा के 32 स्टंपिंग के बराबर आ गए थे।अब धोनी के पास उथप्पा से आगे निकलना का पूरा मौका है क्योंकि उथप्पा इस सीजन में विकेटकीपिंग नहीं कर रहे और धोनी शानदार फॉर्म में हैं।
यह भी पढ़ें: केन विलियमसन बोले- कोई खिलाड़ी नहीं ले सकता वार्नर की जगह
वही आप को बता दे कि धोनी से आगे कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक ने अब तक अपने खेले 162 मैच में कुल 114 शिकार किये हैं। इसमें से उन्होंने 86 कैच और 28 स्टंपिंग की है। धोनी के नाम आईपीएल में विकेट के पीछे 169 मैचों में 109 शिकार है। विकेट के पीछे 77 कैच पकड़े हैं तो 32 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है।
Published : 8 May 2018, 12:59 PM IST
No related posts found.