हिंदी
नई दिल्ली: आईपीएल 11 में आरसीबी का प्रदर्शन अभी तक कुछ ख़ास नहीं रहा है। टीम को आईपीएल में अभी तक सिर्फ तीन मैचों में ही जीत मिली है। इसके बाद से टीम और कप्तान कोहली की काफी ज्यादा आलोचना की जा रही है। वहीं अब कोहली के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाडी मार्क वॉ भी सामने आये हैं और जीत का मन्त्र दिया है।
हाल में ही आईपीएल को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘आरसीबी के लिए अभी डेथ ओवरों की गेंदबाजी सबसे अधिक चिंता का विषय है क्योंकि उसके गेंदबाज अंतिम क्षणों में काफी रन लुटा रहे हैं। उनके पास जीत के मौके थे लेकिन वह आखिरी ओवरों के लिए सही तालमेल नहीं बैठा पाए हैं, जिससे टीम का परिणाम प्रभावित हो रहा है।’’
आप को बता दें कि आरसीबी ने अब तक आठ मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है। इस समय टीम पॉइंट टेबल पर पांचवें स्थान पर है।
Published : 3 May 2018, 2:57 PM IST
Topics : आईपीएल ऑस्ट्रेलिया बंगलौर मार्क वॉ विराट कोहली
No related posts found.