
नयी दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मृदुल कुमार को लिचटेंस्टीन का अगला राजदूत बनाया गया है। कुमार अभी स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत है और वह इसके साथ साथ लिचटेंस्टीन के राजदूत का भी दायित्व निभायेंगे। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में यह जानकारी दी।
मंत्रालय के बयान के अनुसार, मृदुल कुमार भारतीय विदेश सेवा के 1992 बैच के अधिकारी हैं और वे अभी स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत हैं।
इसमें कहा गया है कि कुमार को इसके साथ साथ लिचटेंस्टीन का अगला राजदूत बनाया गया है और वह जल्द कार्यभार संभाल सकते हैं। वह बर्न में रहेंगे। ।
Published : 28 August 2023, 6:30 PM IST
Topics : IFS Mridul Kumar नई दिल्ली भारतीय विदेश सेवा मृदुल कुमार राजदूत लिचटेंस्टीन विदेश मंत्रालय स्विट्जरलैंड