हिंदी
भोपाल: जबलपुर के महापौर और कांग्रेस नेता जगत बहादुर सिंह बुधवार को अपने संगठन के कई अन्य स्थानीय सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में राज्य भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ली।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल भाजपा में हुए शामिल
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जबलपुर मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक है।
उन्होंने बताया कि डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते और उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्योहार, सिंगरौली की जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
Published : 7 February 2024, 6:22 PM IST
Topics : Bhopal bjp Congress leader Jagat Bahadur Singh join जगत बहादुर सिंह जबलपुर भाजपा भोपाल शामिल