हिंदी
बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में आज घोषित परिणामों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात में से छह स्थानों पर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भाजपा ने बड़वानी तथा सेंधवा नगरपालिका के अलावा अंजड़, खेतिया, राजपुर और पानसेमल नगर परिषदों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। बड़वानी जिले की पलसूद नगर परिषद में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने विजयी उम्मीदवारों तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। (वार्ता)
Published : 23 January 2023, 12:33 PM IST
Topics : bjp election Madhya Pradesh Nagar Nikay Chunav Result 2023 नगरीय निकाय चुनाव बड़वानी भाजपा भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश