Road Accident: सागर में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 February 2023, 3:14 PM IST

सागर (मप्र): मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सागर-छतरपुर मार्ग पर निवारघाटी में सुबह करीब छह बजे हुई।

एसपी ने कहा कि ‘इंदौर-छतरपुर’ जाने वाली बस पलट गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

 

Published : 
  • 18 February 2023, 3:14 PM IST

No related posts found.