हिंदी
गाजियाबाद: दुनियाभर में तबाही फैला रहे Monkey pox ने भारत में भी दस्तक दे रहा है। यूपी के गाजियाबाद में एक 5 साल की बच्ची में Monkey pox के लक्षण दिखाई दिए है। एहतियात के तौर पर बच्ची के सैंपल मंकीपॉक्स की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ले लिए है।
सीएमओ गाजियाबाद के मुताबिक, बच्ची को खुजली और रैशेज की शिकायत है, इसके अलावा बच्ची में कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में बच्ची और उसके किसी करीबी भी ने विदेश यात्रा नहीं की है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में मंकीपॉक्स के लक्षणों के संबंध में जानकारी दी गई।
Published : 4 June 2022, 12:17 PM IST
Topics : Ghaziabad Monkey pox Symptoms गाजियाबाद दस्तक बच्ची भारत मंकी पॉक्स लक्षण वायरस