
कन्नौज: जनपद के तिर्वा कोतवाली से शुक्रवार को लापता हुई बुजुर्ग महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। ई -रिक्शे से गिरी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला की पहचान की और परिजनों को सूचित किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शिनाख्त होने के बाद मेडिकल कालेज पहुंचे परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लिए अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर पायी।
Published : 24 June 2024, 5:24 PM IST
Topics : dead elderly woman Family members kannauj अस्पताल प्रशासन उत्तर प्रदेश कन्नौज परिजन बुजुर्ग महिला मौत