
बलिया: बलिया में भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय एक बच्चे का उसके पड़ोसी ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने शुक्रवार बताया कि छह साल के लड़के को उसके पड़ोस का युवक बुधवार रात बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसने उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर युवक के विरुद्ध गुरूवार को मामला दर्ज किया गया ।
पुलिस ने बच्चे को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। (भाषा)
Published : 26 July 2019, 5:39 PM IST
Topics : baliya POSCO sexually harassment उत्तर प्रदेश क्राइम पुलिस पॉस्को बलिया भीमपुरा यौन उत्पीड़न