Uttar Pradesh: सौतेले पिता ने किया नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Updated : 28 March 2023, 8:50 PM IST
google-preferred

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बच्ची से उसके सौतेले पिता ने सोमवार की रात घर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) केपी श्रीवास्तव ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी 12 साल की बेटी ने दुष्कर्म के बाद दर्द होने पर उसे इसकी जानकारी दी।

तहरीर में कहा गया है कि सौतेले पिता ने पहले भी बच्‍ची से बलात्कार किया था।

Published : 
  • 28 March 2023, 8:50 PM IST

Advertisement
Advertisement