नाबालिग ने पिता पर लगाया बलात्कार का आरोप

राजस्थान के नागौर जिले में एक नाबालिग ने अपने पिता पर लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 February 2020, 4:07 PM IST

जयपुर: राजस्थान के नागौर जिले में एक नाबालिग ने अपने पिता पर लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan- पिता ने ही बना बच्चों का हत्यारा, रिश्ते को किया शर्मसार

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने इस बारे में गुरुवार रात महिला थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार, ‘‘लड़की का आरोप है कि उसका पिता बीते पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। गत रात भी उसके साथ बलात्कार की कोशिश हुई लेकिन वह घर से भाग निकली और मामला दर्ज करवाया।’’

यह भी पढ़ें: बंधक बनाकर पुजारी ने बालक से किया कुकर्म

आरोपी एक किसान है जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेड़िकल जांच करवाई गई है। (भाषा)

Published : 
  • 21 February 2020, 4:07 PM IST