
मुंबई: रेलवे बोर्ड ने मुंबई के लिए 238 वंदे भारत मेट्रो ट्रेन ‘रैक’ की खरीद को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। मुंबई रेलवे विकास निगम (एमआरवीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि ये ‘रैक’ महत्वाकांक्षी मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-III (एमयूटीपी-III) और 3A (एमयूटीपी-3A) के तहत खरीदे जाएंगे, जो कि रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार द्वारा महानगर के उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए संचालित की जा रही हैं।
एमआरवीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विकास केंद्र के मेक इन इंडिया दिशानिर्देशों को सुनिश्चित करते हुए प्रौद्योगिकी भागीदार के द्वारा इन ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा।”
Published : 20 May 2023, 3:48 PM IST
Topics : Ministry of Railways Mumbai MUTP Vande Bharat Metro एमयूटीपी खरीद मुंबई रेल मंत्रालय वंदे भारत मेट्रो