
मऊ: मामला गायघाट (Gayghat) स्थित महादेव मंदिर का है। यहां 12 मंजिला ऊंचे भगवान शिव की ताम्र प्रतिमा का आज मंत्री एके शर्मा ने अनावरण किया है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिले में आज मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 12 मंजिला ऊंचे भगवान शिव की ताम्र प्रतिमा का अनावरण किया।
महादेव के नाम से जाना जाएगा मऊ
प्रतिमा के अनावरण के पश्चात मंत्री एके शर्मा ने कहा कि 2 साल के अंदर बने भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ है। अब मऊ माफिया (Mau Mafiya) के नाम से नहीं अपितु महादेव के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी तल से 200 फीट ऊंचे प्रतिमा को पुरा मऊ निहारता है।
Published : 18 August 2024, 7:58 PM IST
Topics : AK Sharma Dynamite News Gayghat Gayghat Mahadev Temple Mau News गायघाट गायघाट महादेव मंदिर मऊ समाचार मंत्री एके शर्मा