पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने छोड़ी देश की नागरिकता, सरेंडर किया भारतीय पासपोर्ट

करोड़ों का घोटाला करने वाले मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता छोड़कर अपना भारतीय पासपोर्ट एंटीगुआ हाईकमीशन में जमा करा दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 21 January 2019, 1:01 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पंजाब नैशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला करने वाले मेहुल चोकसी ने अपना भारतीय पासपोर्ट एंटीगुआ हाईकमीशन में जमा करा दिया है। इसी वजह से हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत की नागरीकता छोड़ देने की वजह से भारत वापस लाने में मुश्किल हो सकती है।

मेहुल चोकसी ने नागरिकता छोड़ने के लिए 177 अमेरिकी डॉलर का ड्राफ्ट अपने पासपोर्ट जेड 3396732 कैंसिल्ड बुक के साथ जमा कराया है। इस मामले की जानकारी विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने गृह मंत्रालय को दी है।

यह भी पढ़ें: PNB घोटाला: सीबीआई ने नीरव मोदी-मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की..

बता दें कि चोकसी ने नागरिकता छोड़ने पर अपने फार्म में नया पता जौली हार्बर मार्कस एंटीगुआ लिखा है। वहीं चोकसी ने भारतीय उच्चायोग से कहा कि उसने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। मुंबई पुलिस के कहने से ही साल 2017 में चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता मिली थी।

क्या है मामला 

मेहुल चोकसी और नीरव मोदी ने पंजाब नैशनल बैंक में 12 हजार 700 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। जिसके बाद ईडी और सीबीआई की टीम ने अब तक साढ़े चार हजार रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है।

Published : 
  • 21 January 2019, 1:01 PM IST

Related News

No related posts found.