हिंदी
महराजगंज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में 89.78 प्रतिश और 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये यूपी बोर्ड में महराजगंज जनपद के 12वीं कक्षा के टॉपर्स छात्रों के बारे में।
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर: सीतपुर की प्रियांशी सोनी यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की टॉपर बनी हैं। प्रियांशी ने 600 में 590 अंक लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा को टॉप किया।
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स: महोबा के शुभ छाबरा यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर बने हैं। शुभम के बाद सुभाष गंगवार (पीलीभीत) और अनामिका (इटावा) ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। प्रियांशु उपाध्याय (फतेहपुर), खुशी (फतेहपुर) और सुप्रिया सिद्धार्थनगर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यूपी बोर्ड महराजगंज 12वीं के टॉप तीन टॉपर्स की सूची
1- सोनिया गुप्ता : 96.40% अंक, पंडित दीनदयाल कॉलेज
2- विनय वर्मा : 96.20% अंक, सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज कसमरिया
3- तान्या शाही : 95.80% अंक, आरपीआइसी बीजापार
Published : 25 April 2023, 5:47 PM IST
Topics : Maharajganj Toppers UP Board Result 2023 Up Board Toppers महराजगंज टॉपर्स यूपी बोर्ड टॉपर्स यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम
No related posts found.