हिंदी
मेरठ: एक तरफ योगी सरकार गौशाला खोलने के लिए प्रस्ताव पास रही है। वही दूसरी तरफ भाजपा पार्टी से पार्षद गौशाला तोड़ ज़मीन कब्ज़ाने में लगे हुए है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कैंट बोर्ड से वार्ड 4 से भाजपा पार्षद नीरज राठौर की दबंगई देखने को मिली है। गौशाला चला रही बुजुर्ग महिला पर दबंगई दिखाते हुए जमीन खाली कर कब्ज़ाने में लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मेरठ के गंगा नहर में कार डूबने से तीन की मौत, एक लापता व दो घायल
वही पीड़ित महिला का आरोप है कि भाजपा पार्षद रोज़ जमीन खाली करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला सीता यादव के इनकार करने पर बीजेपी पार्षद ने अपने दबंगों के साथ मिल कर देर रात गौशाला की दीवार तोड़ दी और फरार हो गए। पीड़िता ने परेशान हो कर आज नाले में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। वही स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नाले से बाहर निकाला गया है।
Published : 27 December 2018, 3:33 PM IST
No related posts found.