
भागलपुरः शनिवार रात को मेडिकल छात्रों के बीच और स्थानिय लोगों के बीच एक झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया। मामला बढ़ने पर लोगों को शांत करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ेंः फिर खाकी हुई दागदार, शराब और लूट के मामले में पुलिस गिरफ्तार
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में रात के आठ बजे स्थानीय निवासियों की बाइक मेडिकल कॉलेज की चारदीवारी से सटे मायागंज-तिलकामांझी मार्ग पर मेडिकल छात्रों से बाइक टकरा गई। जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने छात्रों से इसका हर्जाना भरने के लिए कहा। तभी छात्रों ने फोन करके 30-40 लड़को को बुला कर स्थानीय निवासियों को पीटवा दिया।
वहां के लोगों का कहना है कि उन छात्रों को जो सामने दिखता था वो लोग उसी को पीटने लगते थे। करीब एक दर्जन लोग इसमें जख्मी हो गए। लोगों ने जब शोर मचाया और एकजुट होकर छात्रों की तरफ बढ़ने लगे तो वो लोग बाइक वहीं छोड़ कर भाग निकले। इस दौरान नौ बाइकें वहीं छूट गई जिसे गुस्साए लोगों ने वहीं मौके पर छोड़ दी। तनाव को देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
Published : 20 October 2019, 10:29 AM IST
Topics : Bhagalpur bihar Conflicts medical Students तिलकामांझी बिहार भागलपुर मारपीट मेडिकल छात्रों हिंसा