मऊ: दिनदहाडे़ अज्ञात हमलावरो ने शख्स को मारी गोली, इलाके में दहशत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ (Mau) जनपद से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स को सरेआम गोली (Shootout) मारी गई है। गोलीकांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 August 2024, 5:19 PM IST
google-preferred

उत्तर प्रदेश: मऊ जनपद से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स को सरेआम गोली मारी गई है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक गोलीकांड की ये घटना थाना दोहरीघाट क्षेत्र में कादीपुर हाईवे का है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश लेकर 50 वर्षीय व्यक्ति को पीछे से कंधे में गोली मारी गई। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। 

पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली 

जिस शख्स को गोली मारी गई, उसकी पहचान मयंक चौहान के रूप में की गई है। गोली लगने से घायल मयंक चौहान ने अपने ही गांव के सीताराम चौहान पर हमला करने का आरोप लगाया है। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर गोलीकांड को अंजाम देने की बात की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में जो भी शामिल होगा, उनके खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है। गोलीकांड को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

Published : 
  • 28 August 2024, 5:19 PM IST