
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में आम के पेड़ से प्रेमी और प्रेमिका का शव लटकता मिला जिससे गाँव में सनसनी फैल गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मामला मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर गाँव का है। जहां एक प्रेमी जोड़े का शव आम के पेड़ से लटकता मिला।
मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि के मुताबिक प्रेमी की रितेश और प्रेमिका की सुप्रिया के नाम से पहचान हुई है। दोनों प्रेमी प्रेमिका गाँव के ही रहने वाले थे और एक- दूसरे से प्यार करते थे। इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 2 May 2024, 1:56 PM IST
Topics : couple dead bodies Mau police uttarpradesh उत्तर प्रदेश प्रेमी युगल मऊ शव सनसनी