मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को मंगलवार को लातूर शहर में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 December 2023, 9:17 PM IST
google-preferred

लातूर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को मंगलवार को लातूर शहर में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना उस समय हुई जब बावनकुले दोपहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में मराठा संगठन के 21 सदस्यों को हिरासत में लिया है।

कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के समर्थन में तथा ‘एक मराठा, लाख मराठा’ के नारे लगाए।

एक अधिकारी ने बताया, बावनकुले जब तक शहर में थे तब तक 21 कार्यकर्ताओं को हिरासत रखा गया और अलग-अलग थाने ले जाया गया। शहर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

Published : 
  • 5 December 2023, 9:17 PM IST

Related News

No related posts found.