Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: आधा दर्जन नदियां अब भी उफान पर, पड़ियाताल का पुल ध्वस्त, बाढ़ से घिरे कई गांव, संकट में लोग, देखिये वीडियो

बारिश थमने के बाद नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने से यूपी के महराजगंज जनपद के आसपास की आधा दर्जन नदियां उफान पर है। कई गांव बाढ की चपेट में आ चुके हैं। पड़ियाताल का पुल ध्वस्त हो गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में बाढ का ताजा हाल
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: आधा दर्जन नदियां अब भी उफान पर, पड़ियाताल का पुल ध्वस्त, बाढ़ से घिरे कई गांव, संकट में लोग, देखिये वीडियो

महराजगंज: बारिश थमने के बाद नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने से आधा दर्जन नदियां उफान पर है। कई गांव बाढ़ के संकट से घर गये हैं। पड़ियाताल का पुल तेज पानी के बहाव के कारण बह गया है। नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग जलमग्न होने से लोगों की आवागमन मुश्किल हो गया है। कई लोगों का जीवन संकट में घिरता जा रहा है। 

झरही नदी भी उफान पर है और नदी का पानी सड़क पर बह रहा है। यहां भी बाढ़ का संकट लगातारा गहराता जा रहा है। पड़ियाताल का पुल बह गया है। सिवान के साथ रिहायशी बस्तियों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। मुख्य मार्ग पर बह रहे बाढ़ के पानी से लोगों की आवागमन भी प्रभावित हो गया है। 

पूरे क्षेत्र समेत पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से कई नदियों का जलस्तर अब भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी नदी झरही के उफनाने से नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग के पड़ियाताल के समीप सड़क से करीब तीन फीट पानी ऊपर बह रहा है। जिससे नौतनवा से ठूठीबारी के तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। चन्दन नदी का विकराल रूप देख लोग सहमे हुए हैं।

घर, गांव के साथ लहलहाती फसलों पर बाढ़ का भारी प्रकोप देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी फसलें बर्बाद हो गई है। कई क्षेत्रों के लोग अब भी प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाये जाने का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version