
मुंबई: मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर दी है। मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी पहली फिल्म के एक गाने के लिए शूटिंग कर रही हैं। मानुषी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने हेयर और मेकअप क्रू के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सिर्फ उनकी परछाई ही दिख रही हैं। इसके कैप्शन में मानुषी ने लिखा, हर कदम पर वे मेरे पीछे हैं।
At every ‘step’, they’ve got my back. #SongShoot #Prithviraj pic.twitter.com/Q43TKXyEBG
— Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) January 30, 2020
मानुषी इस फिल्म में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के सहारे इस किरदार के शैडो लुक को रिवील किया था। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी के अलावा मानव विज,आशुतोष राणा और सोनू सूद जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है। (वार्ता)
Published : 31 January 2020, 2:47 PM IST
Topics : Akshay Kumar bollywood Miss World Prithviraj अक्षय कुमार पृथ्वीराज फिल्म बॅालीवुड मानुषी छिल्लर शूटिंग