Site icon Hindi Dynamite News

Manmohan Singh Funeral LIVE Updates: डॉ मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि थोड़ी देर में, कांग्रेस मुख्यालय से अंतिम यात्रा शुरू, उमड़ी भारी भीड़

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। आज निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Manmohan Singh Funeral LIVE Updates: डॉ मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि थोड़ी देर में, कांग्रेस मुख्यालय से अंतिम यात्रा शुरू, उमड़ी भारी भीड़

नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड से पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है, थोड़ी देर में निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा, पूर्व पीएम को विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान से साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जायेगा। गृह मंत्रालय के मुताबिक पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार 11.45 बजे होगा। 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास मोतीलाल नेहरू मार्ग से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय ले जाने की तैयारियां की जा रही, जहां आम जनता पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर सकेगी।

अंतिम संस्कार से पहले डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अबसे थोड़ी देर बाद 8.30 से 9.30 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा जायेगा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर सकेंगे और उनको अपनी श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली की कई सड़कों पर रूट डायवर्जन किया गया है जबकि कुछ सड़कों को सार्वजनिक यातायात के लिये कुछ समय तक के लिये बंद रखा गया है।

कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों की मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज अर्थशास्त्री डा मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश सोक में डूबा हुआ है। देश के दिग्गज राजनेताओं, जानी मानी शख्सियतों के साथ ही आम आदमी भी पूर्व पीएम को अपने-अपने तरीके से याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में गुरूवार शाम को 92 साल की उम्र में निधन हुआ। तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार देर रात उनको एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां थोड़ी देर बाद उन्होंने अंतिम सांसे ली।

Exit mobile version