
नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज एम्स के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार डॉ. सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी जांच कर रही है।
Manmohan Singh Admitted: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह AIIMS दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट#ManmohanSingh #AIIMS #Delhi pic.twitter.com/lNfyxGF0u4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 26, 2024
डॉ. मनमोहन सिंह, जो दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, की उम्र 91 वर्ष है। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
Published : 26 December 2024, 9:17 PM IST
Topics : AIIMS Congress Dynamite News Former Prime Minister Health Manmohan Singh National News News Dynamite