हिंदी
इंफाल:मणिपुर के आदिवासी एवं पहाड़ी मामलों के मंत्री लेटपाओ हाओकिप ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार उन अवैध प्रवासियों के लिए चूराचंदपुर जिले के सिंघात में एक आश्रय स्थल खोलेगी, जो म्यामां से भाग कर आये हैं।
उन्होंने कहा कि सिंघात थाना परिसर के चार बैरक उन म्यामां नागरिकों के लिए आश्रय स्थल होंगे, जो अपने देश में अशांति के चलते वहां से भाग आये हैं।
राज्य में म्यामां के नागरिकों के प्रवेश के विषय पर मंत्रिमंडल की एक नवगठित उपसमिति के प्रमुख हाओकिप ने पुलिस एवं असैन्य अधिकारियों के साथ इलाके का दौरा करने के बाद इस निर्णय की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस आश्रय स्थल में 200 लोगों की ठहरने की क्षमता होगी।
पहले सरकार ने तेंगनौपाल एवं चंदेल जिलों में ऐसे ही आश्रय स्थल की घोषणा की थी। इन दोनों जिलों की सीमाएं म्यामां से लगती हैं।
Published : 3 April 2023, 10:51 AM IST
No related posts found.