
नई दिल्ली: मणिपुर से बड़ी सियासी खबर सामने है। एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अभी अभी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा राज्यापाल को सौंप दिया है।
एन बीरेन सिंह आज रविवार को ही अमित शाह से मिले थे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि राज्यपाल ने उनको नये सीएम के ऐलान तक फिलहाल कार्यवाहक सीएम बने रहने को कहा है।
राज्यपाल को सौंपे गए अपने इस्तीफे में एन बीरेन सिंह ने लिखा, मैं नोंगथोम्बम बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं। मणिपुर के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।
इस्तीफे में उन्होंने आगे लिखा कि मैं केंद्र सरकार अत्यंत आभारी हूं, जिन्होंने समय पर कार्यवाही, हस्तक्षेप, विकास कार्य और विभिन्न परियोजनाओं को लागू किया, ताकि मणिपुर के हर एक नागरिक के हित की रक्षा की जा सके।
मणिपुर पिछले एक साल से हिंसा से जूझ रहा था। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा चरम पर रही। मणिपुर हिंसा को लेकर भी सीएम बीरेन सिंह विपक्षी दलों समेत स्थानीय समुदायों के निशाने पर रहे।
माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही मणिपुर के नये सीएम का ऐलान कर सकती है।
Published : 9 February 2025, 6:27 PM IST
Topics : Biren Singh resigns BirenSinghresigns ChiefMinisterofManipur cmbirensingh DynamiteNews ManipurCMresignation ManipurCMresigns Manipurnews बीरेन सिंह