हिंदी
मुंबई: लोकप्रिय गायक मीका सिंह की मैनेजर ने मुंबई के अंधेरी में नींद की गोलियां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: टीवी कलाकार सेजल शर्मा ने की आत्महत्या
वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
मुंबई: पुलिस ने 2 फरवरी को गायक मीका सिंह की स्टाफ सदस्य सौम्या खान की कथित आत्महत्या के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2020
उन्होंने बताया कि हमें इस मामले में किसी साजिश की आशंका नजर नहीं आती है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
Published : 22 February 2020, 10:28 AM IST