
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बोतल में पेट्रोल देने से मना किया तो बदमाशों ने गोली मारकर मैनेजर की हत्या कर दी। वहीं धटना के बाद मौके से आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, सिकंदराबाद ककोड़ रोड स्थित सावन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन गांव भर्रा स्याना निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, उन्होंने अपनी बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वे सेल्समैन दयानंद शर्मा से बोतल में पेट्रोल मांगने लगे।
क्या है मामला
सेल्समैन ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया तो वे गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सेल्समैन उन्हें गांव जिताका औरंगाबाद निवासी मैनेजर राजू शर्मा (28) के पास ले गया। बदमाशों ने मैनेजर से भी गाली-गलौज की, साथ ही सेल्समैन अरुण शर्मा को धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान उन्होंने तमंचे से मैनेजर पर एक के बाद एक चार राउंड फायर किए।
मैनेजर की मौत
दो गोलियां मैनेजर के हाथ और दो सीने में लगीं। गोली लगने से घायल राजू शर्मा जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिक को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल मैनेजर राजू शर्मा को उपचार के लिए सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मैनेजर को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मैनेजर की मौत हो गई। घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर उसके अलावा दो अन्य सेल्समैन मौजूद थे।
Published : 10 April 2025, 12:48 PM IST
Topics : Dynamite News Hindi News Latest News Manager police क्राइम