Site icon Hindi Dynamite News

Congress President Mallikarjun Kharge: कांग्रेस की कमान संभालने पर भावुक हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, जानिये क्या बोले

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। ताजपोशी के मौके पर खड़गे बेहद भावुक नजर आये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Congress President Mallikarjun Kharge: कांग्रेस की कमान संभालने पर भावुक हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, जानिये क्या बोले

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बुधवार को औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई। सोनिया गांधी के मौजूदगी में मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी हुई। समारोह में राहुल गांधी समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने पहले संबोधन में खड़गे बेहद भावुक भी नजर आये। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा है कि हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। सोनिया गांधी ने काफी मेहनत से कांग्रेस को संभाला है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान देने के लिए पार्टी का धन्यवाद। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के सभी पूर्व अध्यक्षों को याद करते हुए मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि अपनी मेहनत से, अपने अनुभव से जो कुछ संभव होगा, वह सब करूंगा। 

यह भी पढे़ें: कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी, जानिये क्या बोली सोनिया गांधी

खड़गे ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने के लिए सभी को धन्यवाद। सम्मान देने के लिए पार्टी की शुक्रिया। उन्होंने कहा कि मजदूर का बेटा आज कांग्रेस का अध्यक्ष बना।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के नये अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, थरूर हारे चुनाव, जानिये किसको कितने वोट मिले

अध्यक्ष पद संभालने से पहले खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी, शांति वन में जवाहरलाल नेहरु व शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी तथा वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version