बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 23 जिलों के एसपी बदले, कई IPS अफसरों का ट्रांसफर

डीएन ब्यूरो

नये साल से ठीक एक दिन पहले बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिये गये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बिहार में कईअफसरों के ट्रांसफर
बिहार में कईअफसरों के ट्रांसफर


पटना: बिहार में नये साल से ठीक एद दिन बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले कर दिय गये हैं। बिहार में कईआईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किये गये हैं। इनमें 24 जिलों के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को बदल दिया गया है। इनमें कई डीआईजी भी शामिल हैं।

1    आईपीएस विकास कुमार को छपरा रेज का पुलिस उपमहानिरीक्षक बन गया है। दलजीत सिंह अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक बने हैं।
2    आशीष भारती को गया का एसएसपी बनाया है। 
3    निगरानी ब्यूरो के एडीजी सुनील कुमार झा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। 
4    सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात
5     अमृतराज को मद्ध निषेध आईजी अपर पुलिस महानिदेशक मद्ध निषेध
6    आईजी गया एमआर नायक को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस
7    के.एस अनुपम को विशेष सचिव गृह विभाग
8    डीआईजी शाहाबाद क्षत्रनिल सिंह को मगध का आईजी बनाया गया है
9    सारण डीआईजी पी कन्नन को आईजी सीआईडी बनाया गया है।
10    डीआईजी राजेश त्रिपाठी को आईजी रेल
11    डीआईजी नवल किशोर सिंह को आईजी आधुनिकीकरण
12   डीआईजी राजीव रंजन को आईजी नागरिक सुरक्षा
13     डीआईजी दलजीत सिंह को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग
14     बेगूसराय के डीआईजी सत्यवीर सिंह को डीआईजी आतंकवाद निरोधक दस्ता
15    डीआईजी विकास कुमार को सारण का डीआईजी बनाया गया है
16    समादेष्टा नवीन कुमार झा को पुलिस उपमहानिरीक्षक शाहाबाद 
17    भागलपुर के एसएसपी बाबूराम को डीआईजी बेगूसराय
18    मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत को डीआईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय प्रमंडल पटना
19     गया की एसएसपी हरप्रीत कौर को डीआईजी विशेष शाखा
20   मोहम्मद अब्दुल्ला पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग को डीआईजी पुलिस अकादमी राजगीर
21.    बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा विनोद कुमार-2 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है।

22. आलोक राज को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है।

23. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं प्रीता वर्मा को महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर पोस्टिंग की गई है।










संबंधित समाचार