भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की प्रमुख घटनाएं

DN Bureau

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 

1048 – फ़ारसी और ताजिक भाषाओं के प्रसिद्ध कवि, गणितज्ञ और दार्शनिक उमर खैयाम का जन्म।

1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों का जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा।

1804 – नेपोलियन को फ़्रांस का सम्राट घोषित किया गया।

1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन ।

1860 – अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।

1888 – अमरीका में पहला ग्रामोफ़ोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया।

1912 – पहली भारतीय फीचर फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।

1933 – श्री एच डी देवगौड़ा का जन्म जाे बाद में भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने।

1940 – जर्मनी की सेना ने ब्रूसेल्स पर कब्जा किया।

1950 – अमेरिका और यूरोप की रक्षा के लिए 12 नाटो सदस्य देशों ने स्थाई संगठन बनाने पर सहमति जताई।

1974 – राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बना।

1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किये।

1994 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1995 को 'संरा सहिष्णुता वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

2004 – इजरायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फिलीस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।

2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।

2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया।

2012 – सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में कारोबार शुरू किया।
(वार्ता) 










संबंधित समाचार