Site icon Hindi Dynamite News

आज ही के दिन भारत में डाक सेवा की शुरुआत हुई थी..जानें क्यों खास है 31 मार्च का इतिहास

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मार्च की प्रमुख घटनाएं..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आज ही के दिन भारत में डाक सेवा की शुरुआत हुई थी..जानें क्यों खास है 31 मार्च का इतिहास

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जिन्‍हें इतिहास के पन्‍नों में विशेष स्‍थान मिला। भारत में आज ही के दिन पहली बार भारत में डाक सेवा की नींव पड़ी थी। साथ ही आज का दिन सिखों के लिए भी बेहद ही खास है क्‍योंकि सिखों के दूसरे गुरु का जन्‍म आज ही हुआ था। 

1504 – सिखों के दूसरे गुरु अंगद देव का जन्म

1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।

आइजैक न्यूटन

1774 – भारत में डाक सेवा शुरू।

1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।

1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।

1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।

1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।

1959 – तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को भारत में राजनीतिक शरण मिली लामा को भारत में राजनीतिक शरण मिली।

1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।

1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।

1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1983 – काेलम्बिया में भूकंप से लगभग 5000 लोगों की मौत।

1990- नए मतदान कर के खिलाफ लंदन में लगभग दो लाख लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

2004 – ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।

2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया।

2008 -पाकिस्तानी वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।

Exit mobile version